मनोनीत सभासदों को एसडीएम ने दिलाई शपथ

बहराइच ( कैसरगंज )lतहसील परिसर स्थित नगर पंचायत कैसरगंज के सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम कैसरगंज अखिलेश सिंह ने शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी नवनियुक्त सभासदों से नगर के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।कार्यक्रम का संचालन नगर पंचायत कैसरगंज के अधिशाषी अधिकारी शिवम द्विवेदी ने किया।शासन द्वारा मनोनीत सभासदों में पवन कुमार सिंह, अनिल सोनी ‘अन्ना’ एवं राम सतीश वर्मा शामिल रहे, जिन्होंने शपथ ग्रहण की। इनकी नियुक्ति के बाद नगर पंचायत कैसरगंज में सभासदों की कुल संख्या 19 हो गई है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि सुनील सिंह (सांसद प्रतिनिधि) सहित गौरव वर्मा (विधानसभा संयोजक, भाजपा), संदीप सिंह विसेन (ब्लॉक प्रमुख) व बादशाह सिंह ने नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में सुबेद वर्मा, शिव सहाय सिंह, नीरज श्रीवास्तव, मन्नू सिंह, बदलू महाराज, संजय सिंह, पंकज सिंह, सुशील सिंह, सभासद हीरालाल मौर्य, हिमांशु सिंह, उमेश सिंह, विनय प्रताप सिंह सहित नगर पंचायत अध्यक्ष व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *