पयागपुर में परशुराम जयंती की तैयारियां तेज, बैठक में बनी रूपरेखा

बहराइच ( पयागपुर तहसील )। आगामी 19 अप्रैल को परशुराम जयंती के अवसर पर पयागपुर जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडे की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर तय किया गया कि जयंती कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं समाज के प्रबुद्धजनों का संबोधन होगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडे ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सत्य, धर्म और न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और संस्कारों का प्रसार होता है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।बैठक में क्षेत्र के ओमप्रकाश शुक्ला छोटू पांडेय सच्चिदानंद पाठक श्याम जी सहित कई गणमान्य लोग एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *