दिल्ली- एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी यूपी में खत्म हुआ बारिश का सिलसिला

नई दिल्ली । दिल्ली- एनसीआर सहित उत्तर भारत में अब गर्मी का दौर शुरू होगा। शुक्रवार दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और दिन में तेज धूप रहेगी। यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश का सिलसिला खत्म हो गया है।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ेगा। दिल्ली- एनसीआर में आज मौसम साफ रहेगा और दिन के समय तेज धूप रहेगी। पिछले दो दिनों की तुलना में मौमस गर्म रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 11 अप्रैल से तापमान में बढ़ेतरी होने के आसार हैं, जिस कारण गर्मी बढ़ेगी। 15 अप्रैल तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। आईएमडी ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार उत्तरी पहाड़ी इलाकों में अब बर्फबारी का सिलसिला खत्म होने को है और आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार मध्य प्रदेश में भी शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। बारिश का दौर खत्म हो गया है और अब गर्मी व लू का दौर शुरू होगा। तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। राजस्थान में भी अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना जताई है। करीब एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा और अब गर्मी बढ़ेगी। वहीं चंडीगढ़ और आस-पास के इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। हरियाणा में भी मौसम ऐसा ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *