विजय पुरुष से राष्ट्रप्रहरी राजनाथ सिंह पुस्तक का होगा विमोचन

लखनऊ: भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने जनभवन जाकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेटकर “विजय पुरूष से राष्ट्रप्रहरी राजनाथ सिंह” पर आधारित पुस्तक विमोचन के लिए मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित होने के किए आमंत्रित किया। उपयुक्त तिथि देने के लिए राज्यपाल महोदया ने आश्वासन दिया। तिथि मिलने के बाद लखनऊ भव्य पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित करेगा ।अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि पुस्तक में भारत सरकार रक्षामंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक में सूचनात्मक और तथ्यात्मक, सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों के साथ उनकी संगठन से लेकर सत्ता तक की यात्रा को लिपिबद्ध किया गया हैं । इस पुस्तक में एक सामान्य किसान परिवार से एक शिक्षक, एक कार्यकर्ता और एक कुशल शासक के साथ सांगठनिक क्षमता और दक्षता का रोचक तरीके से वर्णन किया गया है । संगठन में मण्डल स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की यात्रा को बताया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के शिक्षा मन्त्री और मुख्यमंत्री से लेकर देश के गृह एवं रक्षा मंत्री रहते हुए, उनके द्वारा किये गये कार्यों को विस्तारपूर्वक समझाया गया है तथा उनके द्वारा किये गये कार्यों का विभिन्न वर्गों पर पड़ने वाले सामाजिक, आर्थिक प्रभाव को बताया गया है। जनभवन में महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष विनायक पाण्डेय, मीडिया प्रभारी अनुराग साहू उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *