हलिया (मिर्जापुर)। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत बसुहरा, अहुगी कला गांव के पंचायत भवन में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर का सोमवार को जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी संजय प्रसाद एवं सहायक विकास अधिकारी कृषि हलिया नरेंद्र कानापुरिया द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण किया गया जिसमें टीम में लेखपाल, सचिव, कौशलेन्द्र राय, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव पंचायत सहायक मनोज कुमार , कृषि कर्मी मौके पर उपस्थित हैं। लेखपाल द्वारा मौके पर आदेश में नाम एवं नाम मिश्मेच वाले किसानों का निस्तारण कर उनका फॉर्मर रजिस्ट्री कराया जा रहा है।इस संबंध में एडीओ कृषि नरेंद्र कानापुरिया ने बताया की ग्राम पंचायत बसुहरा, अहुगी कला फार्मर रजिस्ट्री शिविर का जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया है। फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा किसान अपना फार्मर रजिस्ट्री जरूर करा ले जिससे कृषि विभाग के योजनाओं का लाभ मिल सके।