अराजकतत्वों और नशेड़ियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सीओ ने दिया निर्देश

हलिया (मिर्जापुर)। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित देवहट गांव में सोमवार को सीओ लालगंज अमर बहादुर ने ने देवहट गांव स्थित नेशनल हाईवे पर पहुंचकर स्थानीय लोगों व दुकानदारों से घटना के संबंध में जानकारी ली। घटना की जांच करते हुए सीओ ने मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन एसआइ पुनीत कुमार गुप्ता,हेड कांस्टेबल नारायण शर्मा को अराजकतत्वों और नशेड़ियों के विरुद्ध अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।सीओ ने थानाध्यक्ष को रात्रि गश्त में तेजी लाने का निर्देश दिया।इसके बाद सीओ ड्रमंडगंज स्थित इंडियन बैंक पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।सीओ ने बैंक में आने जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखने का पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया। क्षेत्र के देवहट गांव स्थित नेशनल हाईवे 135 पर शनिवार की रात नशे की हालत में नेशनल हाईवे किनारे बनी नाली के ऊपर काली रंग की खड़ी एक कार के भीतर मौजूद एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति का गला दबा रहा था। स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने पर गला दबा रहा व्यक्ति कार लेकर भाग निकला। जिसका वीडियो बनाकर किसी ने रविवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया था। कार सवार प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि नेशनल हाईवे स्थित देवहट गांव में पहुंचकर घटना की जांच कर स्थानीय लोगों से जानकारी ली गई।अराजकतत्वों और नशेड़ियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज को निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *