मंडल अध्यक्ष ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

हलिया (मिर्जापुर)। भाजपा मंडल हलिया मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरी ने सोमवार को पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया,स्थापना दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पार्टी का ध्वजारोहण किया और वरिष्ठजनों को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरी ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित दल है, जो कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करता है इस दौरान मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर अपने विचार रखे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की बात कही। भाजपा स्थापना दिवस हलिया मंडल के 93 बूथों पर मनाया गया है इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, महामंत्री दिलीप सिंह,मंतोष अग्रहरी, विभूति नारायण सिंह, योगेश दुबे आदि बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *