सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज पर तैनात फार्माशिष्ट शैलेंद्र कुमार द्विवेदी बने स्वास्थ्य विभाग के जिलाध्यक्ष

बहराइच ( विशेश्वरगंज )l राज्य कर्मचारियों के संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के महामंत्री अतुल मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज पर तैनात फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार द्विवेदी को बहराइच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
इस घोषणा के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा की उम्मीद जताई जा रही है।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कई प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमोद त्रिपाठी रजिस्टर फार्मेसी कौंसिल, संदीप बडोला अध्यक्ष- उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन एवं फार्मेसी काउंसिल, अखिल सिंह उपाध्यक्ष व बहराइच से आदित्य प्रकाश पाठक, अतुल त्रिपाठी एवं अन्य वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनपद के सभी राज्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए वे निरंतर संघर्षरत रहेंगे।उन्होंने अपने साथियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने एवं उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी साथियों ने शैलेंद्र द्विवेदी को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *