देवां में हुआ सिटी इंटरनेशनल स्कूल का भव्य शुभारंभ

बाराबंकी। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। यहां की ऐतिहासिक नगरी देवा शरीफ में बुधवार को जिले में पहले सिटी इंटरनेशनल स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया। लखनऊ के सिटी मॉंटेसिरी का उपक्रम सिटी इंटरनेशल स्कूल मुनासिब फीस में उच्चस्तरीय प्योर इंग्लिश मीडियम में शिक्षा प्रदान करेगी। देवा कस्बे में आस्ताने के करीब करौरी कुएं के पास नवनिर्मित सिटी इंटरनेशनल का बुधवार की सुबह हाजी वारिस अली शाह मुसोलियम ट्रस्ट के मैनेजर साद मसूद वारसी ने देवा और जिले के तमाम गणमान्य हस्तियों के दौरान फीता काटकर उद्घाटन किया और एतिहासिक नगरी देवा में मुनासिब कीमत में उच्च और विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के अपने संकल्प को दोहराया। सिटी इंटरनेशनल स्कूल, देवा ब्रांच के प्रशासक, मशहूर शिक्षाविद् मो एहरार ने बताया कि देवा में कोई प्योर इंग्लिश मीडियम स्कूल नहीं है। हाजी वारिस अली शाह मुसोलियम ट्रस्ट और सीएमएस लखनऊ के संयुक्त प्रयास से अस्तित्व में आए इस स्कूल का मकसद मुनासिब फीस में प्योर इंग्लिश मीडियम में उच्च और विशवस्तरीय शिक्षा प्रदान करना है, खासकर बच्चियों, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति समेत तमाम वंचित समुदायों को। श्री एहरार ने बताया कि जिले में ये पहला सीएमएस स्कूल है। हमारा लक्ष्य इस शिक्षा संस्थान के माध्यम से ऐसे समाज के लिए ऐसी पौध तैयार करना है जो समाज, देश, राष्ट्र और मानवता के लिए मुफीद हों और संसार में शांति हो। इस ऐतिहासिक मौके पर हाजी वारिस अली शाह मुसोलियम ट्रस्ट के मैनेजर साद मसूद वारसी, सीआईएस, देवा कमेटी के उपाध्यक्ष सैफ हबीबुल्लाह, सीआईएस के मैनेजर, हाईकोर्ट के अधिवक्ता शुजाउद्दीन वारिस, देवा नगर पंचायत के चेयरमैन मो हारून वारसी, समाजिक कार्यकर्ता तारिक किदवाई समेत देवा और जिले के तमाम गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं और सभी ने हाजी वारिस अली शाह मुसोलियम ट्रस्ट की इस ऐतिहासिक पहल की सराहना की और सीआईएस परिवार का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *