न्याय में देरी न्याय की विफलता का कारक बनता है: प्रो. विजय तिवारी

बाराबंकी। स्थानीय देवा चिनहट रोड स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज की मूट कोर्ट समिति के तत्वाधान में आयोजित हो रही तीन-दिवसीय तृतीय ट्रायल एडवोकेसी प्रतियोगिता, 2026 का समापन बुधवार को हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदीश प्रसाद उपाध्याय (पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य विधि आयोग) उपस्थिति रहे। जिसमें निर्णयक मंडल की अध्यक्षता मुख्य अतिथि ने की तथा अन्य सम्मानित सदस्य डॉ. प्रकाश चंद्र मिश्रा, डॉ. प्रशांत कुमार, सुश्री आकांक्षा तिवारी और अभिनव मिश्रा शामिल रहे। प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के चांसलर इंजी. पंकज अग्रवाल, प्रो-चांसलर इंजी. पूजा अग्रवाल, कुलपति प्रो. विजय तिवारी एवं कुलसचिव प्रो.हेमेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के अंतिम दौर के आरंभ से पूर्व, निदेशक इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि न्यायाधीश श्रीमान जगदीश प्रसाद उपाध्याय जी को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा मूट कोर्ट समिति की संयोजक डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज ने परंपरानुसार उन्हें पौधा एव लखनऊ मानचित्र भेंट कर सम्मानित किया। अंतिम दौर में पहुंची दो टीमों ने उत्साहपूर्वक अपने विधिक तर्क प्रस्तुत किए जिसकी निणार्यक मंडल ने सराहना की तथा तर्कों का मूल्यांकन कर टीम कोड 03 को विजेता तथा उपविजेता टीम कोड 09 घोषित किया। जिसके पश्चात विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. विजय तिवारी ने पुरस्कृत किया एवं अपने सम्बोधन में सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपने संबोधन में विधि के छात्रों से भविष्य में गरीब से गरीब व्यक्ति को न्याय दिलवाने हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि न्याय में देरी न्याय को विफल कर देता है। कार्यक्रम में विशेष उपास्थित सदस्य के रूप में कर्नल संजीव श्रीवास्तव , निदेशक व्यवस्था एवं प्रशासन ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के निदेशक प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने एवं कार्यक्रम का संचालन मूट कोर्ट समिति संयोजक पूर्णिमा भारद्वाज और सह- संयोजक श्रीमान दीपेश कुमार सिंह ने समिति सदस्य सुश्री अनन्या सिंह ठाकुर, श्रीमान आनंद कुमार, सुश्री शशि शुक्ला और सुश्री चारु वर्मा के साथ मिलकर किया। कार्यक्रम में डॉ. शशांक शेखर, डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, श्रीमती आस्था मिश्रा एवं अन्य सभी फैकल्टी मेंबर उपस्थित रहे।?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *