गाजीपुर । जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल थाना जंगीपुर ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए यूपीआई फ्रॉड का शिकार हुई युवती के 18 हजार रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जंगीपुर क्षेत्र के ग्राम गुम्मा निवासी दीपशिखा पुत्री दुर्गा प्रसाद सिंह के साथ यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी कर 18 हजार रुपये की ठगी कर ली गई थी घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई शिकायत मिलते ही साइबर सेल जंगीपुर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की और तकनीकी माध्यमों का सहारा लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी धनराशि 18 हजार रुपये पीड़िता के खाते में वापस करा दी धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता ने गाजीपुर पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया है यह कार्रवाई साइबर अपराधों के विरुद्ध पुलिस की सजगता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है इस सराहनीय कार्य में उ0नि0 रामशरण कुशवाहा मय हमराह थाना जंगीपुर की विशेष भूमिका रही पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में बिना विलंब किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं जिससे समय रहते कार्रवाई कर नुकसान की भरपाई की जा सके।