कैसरगंज की बेटियों का कमाल: हिंदुस्तान ओलिंपियाड में अव्वल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया सम्मानित

बहराइच ( कैसरगंज )। ग्रामीण अंचल की प्रतिभा ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है। कैसरगंज क्षेत्र के कोणार्क पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने प्रतिष्ठित ‘हिंदुस्तान ओलिंपियाड’ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जनपद का मान बढ़ाया है। छात्रा हिफजा फातिमा ने प्रथम स्थान तथा अक्षया शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।इस उत्कृष्ट सफलता पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दोनों छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने छात्राओं की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कैसरगंज जैसे क्षेत्र से निकलकर प्रदेश स्तर पर पहचान बनाने वाली इन छात्राओं की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने इसे गर्व का क्षण बताया। शिक्षकों का कहना है कि यह सफलता हिफजा और अक्षया की कठिन मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह उपलब्धि न केवल इन छात्राओं के लिए, बल्कि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की यह मिसाल आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने का हौसला देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *