बहराइच ( महसी )। आजाद समाज पार्टी कांशीराम एवं भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने अम्बेडकर जयंती के आयोजन को लेकर प्रशासन से अनुमति प्रक्रिया सरल और त्वरित करने की मांग उठाई है।जिला अध्यक्ष सुहेल अख्तर के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई कि जनपद की सभी तहसीलों में जहां भी भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाने के लिए आवेदन किया जाए, वहां तत्काल अनुमति प्रदान की जाए।इस दौरान भीम आर्मी के पूर्व देवी पाटन मंडल संयोजक एस.के. राज गुरु ने कहा कि यदि पूर्व वर्षों की तरह जयंती आयोजन या शोभायात्रा पर किसी प्रकार की कार्रवाई या फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए, तो बहुजन समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और “जेल भरो आंदोलन” करने को बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।पदाधिकारियों ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि अम्बेडकर जयंती को अन्य त्योहारों की तरह पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाना चाहिए, क्योंकि यह दिन सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक महापुरुष के जन्म का दिन है।इस मौके पर भीम आर्मी जिला संयोजक राधेश्याम पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे l