लखनऊ: योगी की पाती के अर्थ अनेक हैं वर्ण अनेक हैं जहां सजग एक मुख्यमंत्री का प्रतिबिंब मिलता है वहीं प्रदेश से प्रेम की अप्रतिम झलक भी मिलती है..उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए संजय अवस्थी समाजसेवी ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति ‘सजग पाती’ है श्री अवस्थी ने कहा कि एक मुख्यमंत्री जिनके मन-मस्तिष्क में प्रतिपल प्रदेशवासियों के प्रति स्वास्थ्य, सुखी-जीवन, प्रगति और समृद्धि के विचार ‘मनन-मन्थन’ में रहते हैं।श्री अवस्थी ने कहा कि पाती में संदेश संकेत अनेक हैं, अनन्यता, एकल समर्पण, एकनिष्ठता का संदेश भी मिलता है समानुभूति को पूर्ण परिभाषित होते हुए भी हम देखते हैं वहीं प्रतिबद्धता के समस्त आयाम भी दृष्टिगोचर दृश्यमान होते हैं..जहां सेवा धर्म है। श्री अवस्थी ने कहा कि व्यक्तित्व के विभिन्न वर्ण के दर्शन कराती है पाती..व्यक्तित्व के सम्पूर्ण चित्रण को मानो जीवंत कर उठती है पाती।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लिखते हैं..मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस है..सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना करने वाले प्रदेश में एक समय ऐसा भी था, जब मस्तिष्क ज्वर से काल-कवलित बच्चों के परिजन रोते-बिलखते दिखते थे 9 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति दयनीय थी हमारी सरकार को सेवा का अवसर मिला तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के अभिशाप जापानी इंसेफेलाइटिस का अंत हुआ नए अस्पताल बने, सुविधाएं बढ़ीं, विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति हुई और उत्तम उपचार आम आदमी की पहुंच में आया दवा, जांच और टीकाकरण सुलभ हुआ..2017 के सापेक्ष 36 से बढ़कर आज किसी को उपचार के लिए प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है अपनी जमीन बेचने की विवशता नहीं है।read more:https://pahaltoday.com/central-warehousing-corporation-celebrated-its-70th-foundation-day/ पीएचसी में हेल्थ एटीएम की स्थापना से लेकर 108 एम्बुलेंस सेवा, टेली कंसल्टेशन, मोबाइल मेडिकल यूनिट, निशुल्क डायलिसिस सेवा इस प्रतिबद्धता का परिणाम है। मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने अंत में यह भी लिखा है कि खेलों से स्वास्थ्य का सीधा संबंध होता है इसलिए राज्य में स्पोर्ट्स फ्रेंडली इको सिस्टम विकसित किया गया है आज प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान ब्लॉक में मिनी स्टेडियम तथा प्रत्येक जनपद में आधुनिक स्टेडियम निर्मित किए जा रहे हैं।खेल, युवाओं को नशे से दूर रखने में सहायक होता है बच्चों को सशक्त बनाता है मैं अभिभावकों से अपील करता हूं कि वो बच्चों को खेलकूद की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।खेल, योग एवं व्यायाम को युवा अपनी दिनचर्या में शामिल करें..”स्वस्थ जीवनशैली ही स्वस्थ जीवन का आधार है।श्री अवस्थी ने कहा कि बच्चों को खेलकूद की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का योगी आदित्यनाथ का सतत प्रयास है।वे खेल, योग, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर सदैव बल देते रहे हैं योगी की पाती अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं की ओर संकेत करती है। सजग पाती, बहुत समर्थ और सशक्त है युवा पीढ़ी को दिशा दृष्टि देने वाली है श्री अवस्थी ने कहा कि पाती स्वास्थ्य सम्बन्धित सभी पक्षों को समाहित किए हुए संक्षिप्त और सम्पूर्ण है।