पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में थाना एएचटी , श्रम विभाग एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम द्वारा थाना रनियां क्षेत्र में स्थित श्याम उद्योग डिस्पोजल फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री परिसर में दो किशोरों (बाल श्रमिकों) से कार्य कराया जाना पाया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों बाल श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया । तत्पश्चात दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत कर संबंधित फैक्ट्री के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि बच्चों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।