टिकैतनगर-बाराबंकी। इचैली रोड स्थित एसएम एजुकेशनल एकेडमी में आयोजित वार्षिक उत्सव ने सांस्कृतिक रंगों से सभी को सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा और विशिष्ट अतिथि जगदीश गुप्ता ने किया।नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित भावुक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों की आंखें नम कर दीं, जबकि क़व्वाली कार्यक्रम ने माहौल को उत्साह से भर दिया और दर्शक झूम उठे।इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक श्यामसुंदर कसेरा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला और बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना हुई।