पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रात में कहर, डबल डेकर बस पलटी, 14 घायल-दिल्ली से बिहार जा रही बस डिवाइडर से भिड़ी, यात्रियों में मची चीख-पुकार

4 की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर; 10 का हैदरगढ़ सीएचसी में इलाज-एसडीएम ने संभाला मोर्चा, अस्पताल पहुंचकर लिया घायलों का हाल
हैदरगढ़-बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात करीब 3 बजे एक डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे 14 यात्री घायल हो गए। हादसा बारा गांव के पास हुआ, जब दिल्ली से बिहार जा रही बस में करीब 80 लोग सवार थे। टक्कर के बाद बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया गया।read more:https://khabarentertainment.in/youth-congress-workers-congratulated-anuradha-singh-who-was-selected-in-pcs/सीएचसी अधीक्षक डॉ. जयशंकर पाण्डेय के अनुसार, मुजफ्फरपुर निवासी लुखिया देवी पत्नी सुखन, मधुवन निवासी संतोष ठाकुर, दरभंगा निवासी रोशन कुमार पुत्र मुन्ना और मुजफ्फरपुर निवासी निशा चैधरी पत्नी गोपी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।अन्य घायलों दयानंद, गुड़िया देवी, लकी कुमार, अशोक, सत्रोहन पासवान, रूपा देवी, अर्णव, मयंक, अरविंद कुमार और विमला देवी का इलाज सीएचसी हैदरगढ़ में जारी है।घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उनके साथ नायब तहसीलदार सौरभ सिंह और चैकी प्रभारी कपिल देव यादव भी मौजूद रहे।
प्रशासन के अनुसार, हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 32 के पास हुआ। राहत की बात यह रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसे ने यात्रियों को दहला कर रख दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *