महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थान, बाजार और ग्राम सभाओं में संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को ’गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानून और हेल्पलाइन सेवाओं’ की जानकारी दी गई। साथ ही, बढ़ते ’साइबर अपराधों’ जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉलध्लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया, ताकि आमजन साइबर ठगी से सुरक्षित रह सकें।सोनभद्र पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी आपात या संदिग्ध स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें और जागरूक रहकर स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *