पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जुगैल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। बीते दो अपै्रल को थाना जुगैल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-38/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 3(2) एससी/एसटी एक्ट के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की गई, जिसमें वादी इश्रावती द्वारा बताया गया कि उनके पति शिवचरन गोड़ ग्राम बड़गांवा को 14.03.2026 को समय 16.00 बजे अभियुक्त राम प्रसाद अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया था, जिसके बाद से वह लापता हो गए थे। 19 मार्च को शिवचरन का शव सोन नदी के किनारे गुजरी नामक स्थान पर सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ था, जिसके संबंध में थाना जुगैल पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही संपादित की गई थी।read more:https://worldtrustednews.in/india-russia-friendship-once-again-seen-amid-iran-war-oil-imports-from-russia-jump-by-90/ गिरफ्तार अभियुक्त राम प्रसाद पुत्र गुलाब यादव उम्र करीब 45 वर्ष, छोटे लाल पुत्र रामलखन कोल, उम्र करीब 40 वर्ष व परसराम उर्फ सरवन उर्फ सुखदेव पुत्र गोविन्द कोल उम्र करीब 22 वर्ष निवासीगण ग्राम बिजौरा थाना जुगैल को समय करीब 10ः30 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम चैरा टोला बिजौरा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि 14.03.2026 की रात्रि में शराब पीने के उपरांत आपसी रंजिश के चलते उन्होंने शिवचरण गौड़ का गला दबाकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को सोन नदी किनारे फेंक दिया। अभियुक्त राम प्रसाद द्वारा बताया गया कि मृतक द्वारा पूर्व में उसका बैल बेचकर पैसा न देने को लेकर रंजिश थी एवं अन्य अभियुक्तगण द्वारा मृतक पर जादू-टोना करने का संदेह होने के कारण द्वेषवश घटना कारित की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, हेड कास्टेबल राजेन्द्र प्रसाद यादव, श्याम नारायण यादव, महिला हेड कास्टेबल मीना यादव, कास्टेबल दीपक कुमार, मुकेश कुमार आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *