हलिया (मिर्जापुर)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष हलिया कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व में हलिया ब्लॉक के शिक्षक टीईटी अनिवार्यता के विरोध में हलिया से दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने के लिए रवाना हो चुके हैं। यह प्रदर्शन 4 अप्रैल को होना है, जिसमें देश भर से लाखों शिक्षक शामिल होंगे। शिक्षकों का कहना है कि 27 जुलाई 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू करना अन्यायपूर्ण है। दिल्ली रवाना होने वाले शिक्षको में आनंद सिंह, मंत्री गजेंद्र प्रताप सिंह, आरपी यादव, सुरजीत सिंह,संतोष पाण्डेय, रमेश कुमार,दिवाकर द्विवेदी आदि रहे।