हलिया (मिर्जापुर)। क्षेत्र के भटवारी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्स्व का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित लोगो के मन को मोह लिया वार्षिकोत्स्व कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजेश कुमार द्वारा विद्यालय के बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजेश मिश्र, सहायक अध्यापक अभिषेक तिवारी, शिवभजन शिक्षामित्र रामचंद्र, रेखा देवी आदि मौजूद रहे।