बाण सागर नहर में सर्च आपरेशन के बाद तीन सौ मीटर दूर पानी में मिला शव
हलिया (मिर्जापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलियारी गांव स्थित बाण सागर नहर में शुक्रवार को लगभग दस बजे पैर फिसलने से किशोर की पानी में डूबकर मौत हो गयी । मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया जिस पर पुलिस ने बाण सागर नहर के गेट को बंद कराकर ग्रामीणों के सहयोग से शव की खोजबीन शुरू किया । नहर में पानी कम होने पर किशोर का शव घटना स्थल से तीन सौ मीटर दूर बाण सागर नहर में शव मिला शव मिलने की सूचना पर किशोर के स्वजनों में कोहराम मच गया है । ।पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।read more:https://worldtrustednews.in/the-district-magistrate-tested-the-productivity-of-the-crop-by-getting-craft-cutting-done-in-pali/ थाना क्षेत्र के फुलियारी गांव निवासी जय नारायण पाल का 12 वर्षीय पुत्र विजय शंकर अपने गांव के राधे पाल के साथ घर भेड चरा रहा था की किशोर बाण सागर नहर के पास पहुंचा की किशोर का पैर फिसलने से किशोर बाण सागर नहर में गिर पड़ा और नहर के पानी के तेज बहाव में किशोर बह गया मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने किशोर को बाण सागर नहर में बहने की सूचना दिया । जिस पर पुलिस ने तत्काल बाण सागर नहर के गेट को बंद कराया बाण सागर नहर में पानी कम होने पर शव के खोजबीन के लिए ग्रामीणों को नहर में खोजबीन के लिए उतारा ग्रामीणों द्वारा खोजबीन शुरू किया तो किशोर का शव घटना स्थल से करीब तीन सौ मीटर दूर बाण सागर नहर में मिला । शव को ग्रामीणों ने बाण सागर नहर से बाहर निकाला किशोर के मौत की सूचना पर किशोर के पिता जय नारायण व माता मनवती देवी मौके पर पहुंचकर रोने बिलखने लगे। मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव व एसआई हंसराज यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृत किशोर पूर्व माध्यमिक विद्यालय फुलियारी में कक्षा छह का छात्र था। मृत किशोर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की बाण सागर नहर में पैर फिसलने से किशोर की डूबने से मौत हुई है शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।