किरतपुर । नगर में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री हनुमान धाम में श्री हनुमान जन्म उत्सव के शुभ अवसर पर आज समापन के दिन अखंड रामायण का समापन हुआ ।हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया और हनुमान जी की आरती हुई तथा उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया अखंड रामायण के मुख्य अजमान ठाकुर वेद प्रकाश चौहान (रूपपुर )वाले व उनकी धर्मपत्नी सीमा रानी रही।हवन पूजन पंडित सूर्यदीप शर्मा उर्फ पम्मी पंडित ने कराया।इस अवसर पर श्रीपाल राणा धाम के संस्थापक प्रदीप चौहान , अशोक गुप्ता,पूर्व सी ओ कमल सिंह चौहान मेरठ , कुंवर रोबिन सिंह शेखावत,कुंवर देवेंद्र प्रताप,आर्य प्रताप,राजेंद्र मोहन चौहान,विनय कुमार,चौधरी विजय,भानु सिंह,पूरन सिंह,लाला नरेश,सतीश शर्मा,विपिन चौहान, गौतम सिंह, संदीप गिरी,विपुल गिरी,पंडित प्रवेश डबराल आदि काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।हनुमान धाम के संस्थापक प्रदीप चौहान ने बताया कि रामायण पाठ का कल 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे समापन आरती फिर हवन पूजन तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा।रात्रि गत वर्षो की भर्ती इस वर्ष भी शाम 7 बजे से हनुमान मय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साथ हि एल मेले का भी आयोजन मंदिर के बाहर किया गया है जहा बच्चों के लिए खिलोने खाद्य व्यंजन होते है।