नहटौर। ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को अग्निशमन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।धामपुर से पहुंचे अग्निशमन निरीक्षक दीपक चौधरी के नेतृत्व में टीम ने बच्चों को रसोई गैस सिलेंडर या अन्य कारणों से लगने वाली आग से निपटने के तरीके समझाए। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम और सतर्कता बेहद जरूरी है।उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग, गीले कपड़े और पानी के तेज बहाव से आग बुझाने के तरीके भी समझाए। साथ ही 112 नंबर पर तत्काल सूचना देने की अपील की, ताकि समय रहते अग्निशमन दल मौके पर पहुंच सके। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और उन्होंने प्रशिक्षण को गंभीरता से लिया।