नहटौर। क्षेत्र के ग्राम मटौरा दर्गा निवासी अभय प्रताप सिंह के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल कर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) पद पर चयनित होने पर गांव में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पहुंचकर जोरदार स्वागत किया।ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा शोभित त्यागी और मंडल अध्यक्ष भटियाना हिमांशु पाराशर ने अभय को पगड़ी पहनाकर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अभय की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता से यह संदेश मिलता है कि ग्रामीण परिवेश से भी मेहनत के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। इस दौरान परिजनों को भी बधाई दी गई और गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा।