नगीना । श्री बालाजी सत्संग मंडल नगीना द्वारा हनुमान जन्मोउत्सव के पावन अवसर पर शीतला माता मंदिर पर संदीप जैन गुरुजी चांदपुर वाले व उनके सेवादारों ने संकट मोचन हवन यज्ञ, सुन्दर काण्ड व हनुमान चालीसा का आयोजन कर भोग प्रसाद के पश्चात कन्याओं को भोग लगाया। एव विशाल भंडारे का आयोजन किया हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया।श्री बालाजी महाराज के जन्मोउत्सव के पावन अवसर पर शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन चांदपुर वाले गुरुजी संदीप जैन के सानिध्य में किया गया। शीतला माता मंदिर स्थित मन्दिर के पुजारी पंडित अजय तिवारी द्वारा कराए बालाजी महाराज का संकटमोचन भव्य हवन यज्ञ में यजमान सुमित अग्रवाल वी उनकी धर्मपत्नी इतिका अग्रवाल था अमित गुप्ता वी उनकी धर्मपत्नी नीतू गुप्ता रही। उसके बाद सैकड़ो भक्तजनो की भीड़ ने बालाजी महाराज के भक्तों व झालू से आई भजन कीर्तन मंडली द्वारा किये गए सुन्दर काण्ड पाठ को बड़े ही भक्तिभाव से सुना व भावविभोर होकर भजन कीर्तन के रूप में बाबा का गुणगान किया। बाद में बालाजी महाराज को भोग लगाया था कन्याओ को भोग लगाया गया तत्पश्चात भोग प्रसाद वितरण कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोजको में गुरुजी संदीप जैन चांदपुर वाले, विशाल त्यागी, डॉक्टर मुकुल गुप्ता, सुमित अग्रवाल, अमित गुप्ता, विपिन कुमार, विकास मित्तल, हिमांशु, संजीव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, गोविंद जी, मनोज गुप्ता, अरुण कुमार बिश्नोई, सुशील कुमार अग्रवाल, डॉक्टर अंजु बिश्नोई, कुमारी जूही बिश्नोई, सोनिया सचदेवा व स्वाति गुप्ता सहित हजारों सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।