पहल टुडे की खबर का असर: जमानियां में जर्जर विद्युत पोल की मरम्मत शुरू, लोगों ने ली राहत की सांस

जमानियां। कस्बा बाजार में लंबे समय से खतरा बने जर्जर विद्युत पोल की आखिरकार मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब पहल टुडे हिंदी दैनिक समाचार पत्र ने इस गंभीर समस्या को लगातार प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। खबर का असर ऐसा रहा कि विभागीय अधिकारी हरकत में आए और तत्काल मरम्मत कार्य प्रारंभ कराया गया।बताया जाता है कि कस्बा बाजार जाने वाले मार्ग पर मदर टेरेसा हॉस्पिटल के पास, डॉ. गजानंद सिंह के मकान के समीप स्थित यह विद्युत पोल कई महीनों से जर्जर अवस्था में खड़ा था। पोल का निचला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और बारिश के चलते इसकी स्थिति और भी दयनीय हो गई थी। ऐसे में कभी भी पोल गिरने की आशंका बनी हुई थी, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों में लगातार भय का माहौल था।read more:https://worldtrustednews.in/a-comprehensive-awareness-campaign-was-conducted-regarding-womens-safety-empowerment-and-legal-rights/ स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है, जिनमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और दुकानदार शामिल हैं। ऐसे में जर्जर पोल किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा था। कस्बा निवासी शशिकांत बर्नवाल ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।हालांकि, पहल टुडे द्वारा लगातार इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद विभाग की नींद टूटी और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद तत्काल प्रभाव से मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच के उपरांत जर्जर पोल की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और आमजन को राहत मिल सके।मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने पहल टुडे की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया की सक्रियता से ही यह समस्या हल हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *