गाजियाबाद। पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस-हिण्डन/मुख्यालय धवल जायसवाल ने थाना लिंक रोड का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने अनुशासन बनाए रखने, कार्यप्रणाली में सुधार करने और जनता के साथ बेहतर एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर विशेष बल दिया।डीसीपी ने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और उसका समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद अधिकारियों को आवश्यक सुधार के लिए निर्देशित किया गया, ताकि थाने की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाया जा सके।