मोदीनगर/दौसा बंजारपुर।आज ग्राम दौसा बंजारपुर में पवन पायला के फार्म हाउस पर पावन हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक डॉ. मंजू सिवाच, चेयरमैन विनोद वैशाली, रजापुर ब्लॉक प्रमुख डैनी, निर्दोष खटाना, मूलचंद जी, नीरज गुर्जर सहित अन्य अनेक सम्मानित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हनुमान जी का जीवन हमें सेवा, शक्ति, समर्पण और निष्ठा का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक वातावरण में भक्ति भाव से सहभागिता की। आयोजन स्थल पर पूरे समय भजन-कीर्तन एवं हनुमान चालीसा का पाठ होता रहा, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।कार्यक्रम के आयोजक पवन पायला ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।