(पहल टुडे)मोहित शर्मा – जिला गाजियाबाद क्षेत्र स्थित मोदीनगर मैं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला जज विनोद कुमार रावत अध्यक्ष जनपद न्यायधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के नियंत्रण में संजय सिंह।।सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के आदेश एवं देखरेख मैं एच.एल.एम ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूट द्वारा ग्राम दुहाई में एक शिविर का आयोजन किया गया।गुरुवार को आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता पैनल अधिवक्ता संजय मुद्गल द्वारा की गई तथा मंच संचालन का संचालन डॉ0 आशुतोष सिंह द्वारा किया गया।संजय मुद्गल ने बताया की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्यिों को निशुल्क कानूनी सलाह व मुकदमा लडने के लिए निशुल्क पैनल अधिवक्ता मिलते है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं एवं बच्चों व विकलांग व्यक्ति,कैदी,बन्दी व वृहद्ध व असहाय व्यक्ति अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के सदस्य,प्राकृतिक आपदा से प्रभावित व्यक्ति व विदेशी नागरिक निशुल्क कानूनी सलाह व पैनल अधिवक्ता ले सकते है।छात्र व छात्राओं को समझाया गया कि मोबाईल पर अपने फेसबुक, ईंस्टाग्राम, टिक टॉक, सिनेपचैट,एआई पर अपने निजी फोटो व विडियों न डाले, अगर किसी भी छात्र व छात्राओं कोई परेशानी होती हैै,तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद के टोल फ्री नंम्बर 15100पर कॉल कर पूर्ण सलाह लेते हुए समस्या को भी बताया जा सकता है।अगर पुलिस व प्रशासन द्वारा किसी का वाद दर्ज नही किया जा रहा या पुलिस व प्रशासन द्वारा किसी भी व्यक्ति का उत्पीडिन किया जा रहा है।तो वह भी अपनी शिकायत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में लिखित रूप में दे सकता है। तथा ग्राम न्याय साहयता के अर्न्तगत पंचायत स्तर पर लीगल एंड क्लीनिकों की मोदीनगर ग्राम खिन्दौडा, सुराना,सैदपुर हुसैनपुर डिलना, जोया, शेरपुर मैं कि गयी हैै, पैनल अधिवक्ता संगीता द्वारा बताया गया कि इन गांवो में वैवाहिक विवाद के मामले, दुर्घटना दावे के मामले,घरेलू हिंसा के मामले,चैक बाउन्स, वाणिज्यि विवाद,सेवा विवाद, शमनीय आपराधिक,उपभोक्ता विवाद,ऋण वसूली,सम्पत्ति विवाद,बेदखली,भूमि अधिग्रहण,व अन्य उपयुक्त दीवानी मामले आदि विवादोें का निपटान किया जाता है।आपसी सहमति से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उनका निस्तारण करा सकते है।
इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ0 सुरेशवर तिवारी,एच.ओ.डी. मनोज कुमार,प्रिन्स चौधरी,डॉ. आशुतोष शर्मा,पंकज गर्ग, पी0एल0वी0 राहुल कुमार, नीलम वर्मा,जयश्री,जया कश्यप,उमंग किशोर,सुजल, अधिवक्ता सपना,किर्ती सिंह, आदि उपस्थिति रहे।