वेदो एव व्याकरण के पंडित अंजनी पुत्र श्रीहनुमान जी का जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया गया

अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ, भोजपुर, मोदीनगर, गाजियाबाद में महानतम वीरता और सर्वश्रेष्ठ बुद्विमता, सर्वश्रेष्ठ राजदूत कर्म और भक्ति, अखण्ड ब्रह्मचारी सर्वस्व समर्पण के एक मात्र रिकॉर्डधारी, वेदो एव व्याकरण के पंडित अंजनी पुत्र श्रीहनुमान जी का जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया गया। प्रथम बैदिक मन्त्रोच्चार करके पूज्य माताजी श्रीमती माया गोयल व कॉलेज की डायरेक्टर डा० पूनम गोयल जी ने हनुमान जी को नवीन वस्त्र धारण कराए। तत्पश्चात हनुमान चालीसा व आरती की।इस पर्व पर कॉलेज के अध्यक्ष, शिक्षाविद, सीए० काउन्सिल मेम्बर, चार्टड एकाउन्टेन्ट डा० अनुज गोयल जी ने अपने सन्देश में कहा कि नारी के स्वाभिमान की रक्षा, मर्यादा और निःस्वार्थ सेवा श्री हनुमान जी से सीखनी चाहिए।कॉलेज की डायरेक्टर डा० पूनम गोयल जी ने कहा कि सत्प्रवृत्तियो का संर्वद्धन और दुष्प्रवृत्तियो का उन्मूलन परमप्रतापी हनुमान जी ने किया था।इसके पश्चात सभी छात्र, छात्राऐ, शिक्षको व अन्य गणमान्य व्यक्तियो ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *