आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संचारी रोगों के प्रति जागरूकता हेतु निकाली रैली

मोहित शर्मा गाजियाबाद – मोदीनगर संचारी रोगों से बचाव एवं जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना रानी द्वारा किया गया। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।रैली के दौरान “साफ-सफाई अपनाएं, बीमारियों को दूर भगाएं”, “मच्छरों से बचाव करें, स्वस्थ जीवन जिएं” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को साफ पानी पीने, आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की।इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीना रानी ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। यदि हम समय रहते सावधानी बरतें, तो डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।रैली में प्रमुख रूप से गीता कौशिक, पूनम शर्मा (शिक्षिका), शर्मिष्ठा, निशा रानी (आशा कार्यकर्ता) एवं पुष्पा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *