वीबीएसपीयू के पांच छात्रों का टोयोटा में हुआ चयन

​जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पांच विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा से संबद्ध एसएनजे टोयोटा में हुआ है।गुरुवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को कंपनी द्वारा दिए गए ऑफर लेटर को विद्यार्थियों को प्रदान किया।विश्वविद्यालय के सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के माध्यम से आयोजित इस प्रक्रिया में चयनित विद्यार्थियों को कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने बधाई दी।​चयनित छात्रों में एमसीए प्रथम वर्ष की शिवानी मिश्रा को कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के पद पर चुना गया है। एमबीए के विभिन्न संकायों से रोहित कुमार यादव (बिजनेस इकोनॉमिक्स), सुशील कुमार प्रजापति (मार्केटिंग एवं फाइनेंस), रितिक यादव और संजीव यादव (दोनों फाइनेंस एवं कंट्रोल) का चयन सेल्स ऑफिसर के पद पर हुआ है।​प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रदीप कुमार ने भी सभी चयनित छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट सेल निरंतर छात्रों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर करियर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *