विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

*मथुरा,माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा गत वर्ष की भांति वर्ष 2026 में भी संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है इस के क्रम मे मुख्य सचिव महोदय, उ0प्र0 शासन,चिकित्सा अनुभाग-5 लखनऊ द्वारा दिए गये निर्देशों के अनुपालन में 30 अप्रैल 2026 तक अन्तर्विभागीय सहयोग से विषेश संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान ( दिनांक 10 से 30 अप्रैल 2026 तक ) जनपद में चलाया जाना है जनपद मुख्यालय पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राधा वल्लभ द्वारा एक विशाल रैली को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया गया | इस रैली में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों यथा आशा कार्यकत्री ए ए एन एम कार्यकत्री के साथ साथ वाल विकास सेवा विभाग की आंगनवाडी कार्यकत्रियों एवं नगर निगम मथुरा वृन्दावन के कर्मचारियों द्वारा बडे पैमाने पर बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया। इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीबीडी डाॅ अनुज चौधरी , जिला मलेरिया अधिकारी डॉ गोपाल गर्ग अर्बन कॉर्डिनेटर , डीएमसी यूनिसेफ एवं वरिश्ठ मलेरिया निरीक्षक संतोष तिवारी ,मलेरिया निरीक्षक राहुल सिंह सिसौदिया,अनिल कुमार वर्मा, श्रीमती आश्रिता सिंह एवं मलेरिया कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। रैली ने समापन के वाद एक सभा का रूप ले लिया जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संचारी रोगों से वचाव हेतु विस्तृत दिशा निर्देश दिये गये तथा सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई तथा जिला मलेरिया अधिकारी डॉ गोपाल गर्ग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत रोगों से बचाव हेतु निम्न उपाय बताये गये-क्या करें – पानी के बर्तन /ड्म/टंकी आदि ढक कर रखें । सप्ताह में एकबार पानी के बर्तनों को खाली कर लीजिए ।जिन स्थानों में पानी का इकट्ठा होना रोका न जा सके वहां पानी में कुछ बूंदें मिटटी का तेल या ट्ेक्टर का जला हुआ मोबिआयल डाल दीजिये द्य ऽमच्छरों से बचने के लिये सोते समय मच्छर रोधी क्रीम/नीम का तेल/कडवा तेल शरीर पर मलें/लगायें । सोत समय मच्छरदानी का प्रयोग करें ।ऽऐसे कपडे पहनें जो षरीर को पूरा ढके रखे । बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र / स्वास्थ्य कार्यकर्ता से खून की जांच करायें।ऽदवा नियमित और पूरी खायें।क्या न करें:- घर मे व घर के आसपास टूटे बरतन ,टायर,फूलदान, आदि बर्तनो में जलभराव न होने दे। तेज बुखार उतारने के लिये एस्प्रिन या ब्रुफिन टेवलेट का इस्तेमाल न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *