किसानों, आदिवासियों और जमीन को घुसपैठियों के कब्जे में नहीं रहने देगी सरमा सरकार : पीएम मोदी

 नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि असम ने बीते दस सालों में उल्लेखनीय विकास देखा है और उन्हें विश्वास है कि राज्य की जनता फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को अपना आशीर्वाद देगी। गोगमुख में जनसभा को संबोधित कर पीएम मोदी ने कहा कि नागरिकों का उत्साह निरंतर विकास और स्थिरता के प्रति उनके समर्थन को स्पष्ट रूप से दिखाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने फिर कहा कि यह चुनाव विकसित भारत की परिकल्पना को आकार देगा। इस बार का चुनाव विकसित भारत बनाने का है…भाजपा असम में फिर से सरकार बनाकर हैट्रिक लगाएगी। उनकी ये टिप्पणियां आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राज्य भर में पार्टी के प्रचार अभियान तेज करने के बीच आईं, जो 9 अप्रैल को होने वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा कि असम के चुनाव की घोषणा के बाद ये मेरी पहली जनसभा है। ये जो सामने जनसमुद्र है, युवाओं का उत्साह, बहनों-बेटियों का ये आशीर्वाद, ये प्यार इस बात की खुली घोषणा है कि इस बार बीजेपी की हैट्रिक पक्की है। उन्होंने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से मुझे प्रधानमंत्री के रूप में हैट्रिक बनाने का मौका मिला। आप सभी के आशीर्वाद से इस मैदान में भी हैट्रिक लगाने का मौका मिला है, मैं यहां तीसरी बार आया हूं। और आपके आशीर्वाद से असम में सरकार भी हैट्रिक बनाने वाली है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले सर्वानंद सोनोवाल जी का नेतृत्व और फिर हिमंता विश्व शर्मा जी की अगुवाई में असम ने बीते 10 वर्षों में सेवा और सुशासन का नया दौर देखा है। इस बार भाजपा-एनडीए सरकार की हैट्रिक तय है। और कांग्रेस की पराजय की हैट्रिक भी तय है। इस मौके पर पीएम मोदी राहुल गांधी का नाम लिये बिना कहा कि कांग्रेस के स्वघोषित राजकुमार की पराजय की सेंचुरी लगने वाली है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी अभियान से असम की बहनों को बहुत लाभ हुआ है। अभी तक असम की करीब 3 लाख बहनें लखपति बैदेउ बन चुकी हैं। मंगलवार को असम भाजपा ने ऐलान किया है कि अब डबल इंजन सरकार 40 लाख बहनों को लखपति बैदेउ बनाने का काम करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि असम में समान नागरिक संहिता लागू करना और हमारे आदिवासी समाज, छठी अनुसूची क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखना, असम की संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखना…ये असम की पहचान बचाने के लिए बहुत बड़ी घोषणाएं हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत संतोष है कि पीएम फसल बीमा योजना से असम के 11 लाख किसानों को 730 करोड़ रुपये से अधिक का क्लेम मिल चुका है। लेकिन बीजेपी की डंबल इंजन की सरकार का निरंतर प्रयास है कि बाढ़ की समस्या का भी स्थायी समाधान निकले। भाजपा सरकार सैंकड़ों करोड़ रुपये यहां आधुनिक तटबंध बनाने पर खर्च कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था, जब दुनिया में असम की चर्चा चाय के लिए होती थी। लेकिन अब असम को दुनिया, चाय के साथ-साथ चिप के लिए भी पहचानेगी। वहां दिन दूर नहीं, जब असम के सेमीकंडक्टर प्लांट से चिप का उत्पादन शुरू होगा। ये असम को आधुनिक टेक्नोलॉजी के एक बहुत बड़े हब के रूप में विकसित करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फोन हों, गाड़ियां हों, टीवी, फ्रिज हों, ये सभी सामान असम की चिप से ही चलने वाले हैं। यहीं विकसित असम का हमारा रोडमैप है। मैं आपको भरोसा देता हूं कि आप यहां फिर से बीजेपी की सरकार बनाइए, असम का और तेजी से विकास होगा। और ये आपको मोदी की गारंटी है! विपक्ष पर वार कर पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए हमेशा सत्ता की राजनीति और अपना परिवार ही पहला रहा है। दिल्ली में एक परिवार और एक परिवार यहां भी है। कांग्रेस के लिए इन्हीं परिवारों का हित सर्वोपरि है। कांग्रेस ने दशकों तक सरकारें चलाई हैं, लेकिन आप लोगों के स्वास्थ्य पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। 6-7 दशक में असम में सिर्फ 6 मेडिकल कॉलेज बन पाए थे। आज असम में 14 मेडिकल कॉलेज हैं और 10 मेडिकल कॉलेज पर काम चल रहा है। कांग्रेस असम में विदेशियों को बसाना चाहती है और यहां की मूल संतानों को अल्पसंख्यक बनाना चाहती हैl बीजेपी एनडीए सरकार… किसानों, आदिवासियों और हमारे जंगल की जमीन को घुसपैठियों के कब्जे में नहीं रहने देगी। अवैध कब्ज़े के खिलाफ, बीजेपी सरकार की कार्रवाई जारी रहेगी। असमिया शान और पहचान बनी रहेगी… ये मोदी की गारंटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *