बाजार शुक्ल/अमेठी। बाजार शुक्ल क्षेत्र के मवैया चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे बुधवार को अचानक गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद घंटों प्रयास कर आग पर काबू पाया गया।बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। तेज हवा के चलते आग ने तेजी से खेत में फैलना शुरू कर दिया, जिससे खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता के चलते आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के अन्य खेत भी इसकी चपेट में आ सकते थे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था की जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।