पूर्व चेयरमैन चंद्रमा देवी को मिली जमानत, समर्थकों में खुशी की लहर

अमेठी। जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) की पत्नी व पूर्व चेयरमैन चंद्रमा देवी को न्यायालय से जमानत मिल गई है। जमानत की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।गौरतलब है कि बीते दिनों न्यायालय के आदेश पर चंद्रमा देवी को जेल भेजा गया था, जिसके बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। अब जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों ने राहत की सांस ली है।इस पर राजेश अग्रहरि ने कहा, “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। सच सामने आएगा और हमारी जीत निश्चित होगी।” उन्होंने इसे न्याय की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।वहीं चंद्रमा देवी ने कहा, “मैं अमेठी की जनता के लिए एक बार नहीं, हजारों बार जेल जा सकती हूं। मैं जनता की सेवा तन-मन से करती रहूंगी।”जमानत मिलने के बाद समर्थकों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *