सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल हुआ घोषित

गंज । सोमवार को सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर जूनियर हाईस्कूल गंज ( बिजनौर ) में सत्र 2025 -2026 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित हुआ । कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ शारदा के समक्ष विद्यालय के संरक्षक  कौशल कुमार अग्रवाल  , अध्यक्ष  भोगराज सिंह  अभिभावक राजेन्द्र ,  करतार सिंह एवं प्रधानाचार्य  प्रदीप बिश्नोई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया । विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा । परीक्षा परिणाम सुनकर भैया बहिनों के मुख पर खुशी की लहर दौड़ गई । विद्यालय के अध्यक्ष  भोगराज सिंह द्वारा छात्र छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के संरक्षक  कौशल कुमार अग्रवाल  ने सभी छात्र छात्राओं को शुभाशीष दिया  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *