गंज दारानगर । श्री विदुर गुरु ग्रह इंटर कॉलेज दारानगर विदुरकुटी का वार्षिक परीक्षाफल सोमवार को घोषित किया गया । कॉलेज के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र एव उप प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने विभिन्न कक्षाओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिहन देकर सम्मानित किया । कक्षा 6 में उजरा अंजुम पुत्री मौ० फुरकान ने प्रथम मौ॰ अरहम पुत्र मौ ० रईस ने द्वितीय परी कुमारी पुत्री रामअवतार ने तृतीय कक्षा 7 में कु० फाइजा परवीन पुत्री मौ॰ इरशाद ने प्रथम सत्यम पुत्र बलराज सिंह ने द्वितीय कु॰ नंदिता दिवाकर पुत्री मूलचंद ने तृतीय कक्षा 8 में कु॰ आकांक्षा पुत्री नीरज ने प्रथम कु॰ अरीबा परवीन पुत्री मुजाहिद परवेज द्वितीय कु० रेशू पुत्री सुनील कुमार तृतीय कक्षा 9 में कु॰ अंशिका पुत्री पुष्पेन्द्र कुमार हर्षित कुमार पुत्र कमल कुमार द्वितीय कु॰ तनिषा पाल पुत्री विरेन्द्र कुमार तृतीय कक्षा ग्यारह विज्ञान वर्ग मे कु जानवी पुत्री भूपेन्द्र कुमार प्रथम कु रेनू पुत्री बब्लू कुमार द्वितीय कु॰ उकबा पुत्री मौ॰ अरशद ने तृतीय कक्षा ग्यारह कला वर्ग में रवि पुत्र सुरेश कुमार प्रथम कु० आंकाक्षी पुत्री महेश द्वितीय व स्वाति राजपूत पुत्री शेखर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । कु० अंशिका पुत्री पुष्पेन्द्र कुमार ने 94•4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कालेज टाप किया । कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य त्रे असफल छात्र छात्राओं को निराशा छोड़कर और अधिक परिश्रम करने की प्रेरणा प्रदान की साथ ही सफल छात्र छात्राओं को नई कक्षा में प्रवेश पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर कालेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।