वर्धमान कालेज में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन

बिजनौर । सोमवार को वर्धमान कालेज  के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकुद विभाग के क्रीड़ा स्थल पर दो दिवसीय तीसरा राजेन्द्र कुमार जगत प्रकाश मैमोरियल अण्डर 14 वर्ष लड़कों का क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का शुभारम्भ हुआ। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि  सूर्यमणी रघुवंशी तथा प्राचार्या प्रो. प्रीति खन्ना ने संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। नाक-आउट आधारित प्रतियोगिता हो रही है। इसमें मेरठ, धामपुर, किरतपुर, मुरादाबाद, बहसूमा, बिजनौर, नूरपुर, हल्दौर की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। आज के मैचों का परिणाम – वर्धमान कालेज (ए) टीम बनाम किरतपुर एकेडमी के मध्य हुआ, इसमें वर्धमान कालेज की (ए) टीम ने टॉस जीतकर पहले चल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। प्रलभ ने 117 तथा हिमांशू ने 29 रनों का योगदान दिया। जवाब में किरतपुर की टीम मात्र 43 रन ही बनाकर ऑल आउट हो गयी। वर्धमान कालेज (ए) टीम ने 159 रनों से मैच जीता।दूसरा मैच – धामपुर बनाम वर्धमान कालेज (बी) टीम के मध्य हुआ। वर्धमान कालेज की (बी) टीम ने पहले -बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में मात्र 66 रन बनाये। जवाब में धामपुर ने मात्र 12 ओवर में ही मैच जीत लिया।
तीसरा मैच- मेरठ बनाम मुरादाबाद टीम के मध्य चल रहा है। आयोजक सचिव श्री जयदीप शर्मा ने बताया कि कल का मैच सेमीफाईनल एवं फाईनल होगा।
इस अवसर पर मानव सचदेवा मीडिया प्रभारी, प्रो. शशि प्रभा, डा. रेनू शर्मा, डा. शिवानी शर्मा, डा. चेतना शाक्य, डा. आयुष, डा. यश चौहान, डा. प्रशान सिंह, डा. अचिन्त्य कुमार गुप्ता, रजत शर्मा, मोहसिन खान अमित श्रीवास्तव, वीं सीमुकुन्द शर्मा, राजू व बिशन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
टूर्नामैंट का आयोजन सचिव डा. जयदीप शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। आज के एम्पायर रोहित व आयूष रहे। स्कोरर-अनामिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *