भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 69,804 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को 02 लाख$ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, 18,440 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं रूपए 450 करोड़ की लागत से 3,170 आंगनवाड़ी केंद्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल सहित उपस्थित नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं व लाभार्थियों द्वारा देखा हुआ सुना गया। जनपद भदोही की 346 आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं 33 मुख्य सेविकाओं, 1492 आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन का वितरण तथा 20 आगनबाड़ी केन्द्र भवन नेवादा कला, आगनबाड़ी केन्द्र कस्तुरीपुर, आगनबाड़ी केन्द्र कंसापुर, आगनबाड़ी केन्द्र डंगहर का लोकापर्ण किया गया। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहायिकाओं को शुभकामना दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा यह नौकरी आपके लिए एक महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी उपयोगिता देश सेवा से लेकर छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को पोषण देने का कार्य आप द्वारा किया जाता है आपके कंधे पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है इसलिए आपको अपने दायित्व का निर्वहन उचित प्रकार करना है क्योंकि यह देश के विकास के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होनें कहा कि इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से सुपोषण, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। कहा कि उक्त प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी तरह से ऑनलाइन और योग्यता-आधारित रही है।जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत जनपद में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति की गयी। उन्होंने निष्पक्ष रूप से जनपद में नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती पर एवं उन्हें रोजगार का अवसर मिलने पर मुख्यमंत्री जी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि नव चयनित आंगनवाड़ी सहायिकाओं के माध्यम से गर्भवती माताओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी देखरेख में सीधा लाभ मिलेगा। विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर ने जनपद की सभी नव चयनित आंगनवाड़ी सहायिकाओं को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रदेश के समस्त महिलाओं, बालिकाओं के बारे में रोजगार सहित अन्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को लागू करके उनका जीवन स्तर उत्कृष्ट बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बाल गोबिन्द शुक्ल, डी0सी0मनरेगा राजाराम, डिप्टी एनआरएलएम अनुराय राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी सहित सुपरवाईजर्स, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायिका उपस्थित रही।