बहादुरगढ महाराजा अग्रसेन सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिक परीक्षा फल का वितरण करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबेदार जगदीश सिंह चौहान ने उपस्थित सभी बच्चों अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बच्चों को शिक्षा के साथ ही संस्कारों की बहुत आवश्यकता है हमें अपने बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। बच्चों को मोबाइल से दूर रखते हुए उन्हें खेल-खेल में ही अंकगणित शारीरिक विज्ञान अंग्रेजी एवं हिंदी के शब्द आदि का ज्ञान कराना चाहिए इस सारे कार्यक्रम को देश में हजारों शिशु मंदिरों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।सर्वाधिक अंक में देव कक्षा उदय, अथर्व कक्षा द्वितीय, परिधि कक्षा तृतीय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वेश प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बहन सुहानी, द्वितीय स्थान बहन आलिया तथा तृतीय स्थान बहन यातिका ने प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चतुर्थ के भैया कृष्णा, द्वितीय स्थान कक्षा चतुर्थ की बहन सुनैना तथा तृतीय स्थान कक्षा द्वितीय के भैया दीपांशु ने प्राप्त किया। सर्वाधिक उपस्थिति में द्वितीय क्लास के भैया आरव 229/234, पंचम क्लास की बहन इशिका 226/234, तथा द्वितीय क्लास की बहन डोली 225/234, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य सुरेश चंद शर्मा ने किया कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष मूलचंद आर्य कोषाध्यक्ष विनोद कुमार प्रबंधक भारत भूषण गर्ग वरिष्ठ आचार्य हरी गिरी महेंद्र सिमरन नीतू नीरज ताप्ती भूषण ऋचा अग्रवाल उपस्थित रहे