बलरामपुर/जनपद के सभी 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में कुल 1937 मरीजों को उपचार मिला। लाभार्थियों में 852 पुरुष, 739 महिलाएं और 346 बच्चे शामिल रहे।मेलों में सामान्य स्वास्थ्य जांच, बीपी-शुगर, टीबी, कुष्ठ, नेत्र व दंत रोगों की जांच, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, टीकाकरण तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघनी में आयोजित मेलों का निरीक्षण किया।