तेज रफ्तार कार की टक्कर से रिटायर्ड फौजी गंभीर घायल, ब्रेन हेमरेज के बाद हालत नाजुक

गोरखपुर/बड़हलगंज: बड़हलगंज थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से भारतीय सेना के एक सेवानिवृत्त जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।भैंसवली निवासी राजवंत यादव ने बड़हलगंज थानाध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता श्रवण कुमार यादव भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। वह वर्तमान में गोरखपुर के गोला स्थित एलआईसी कार्यालय में गार्ड के तौर पर कार्यरत हैं। यह घटना 25 मार्च 2026 की शाम को हुई, जब श्रवण कुमार यादव ड्यूटी खत्म कर अपनी मोटरसाइकिल (UP 53 EK 3969) से घर लौट रहे थे।जानकारी के अनुसार, मदरिया चौराहे से पहले गोला रोड पर गोला की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रवण कुमार यादव सड़क पर गिर पड़े और उनका हेलमेट दूर जा गिरा। इस कारण उनके सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 नंबर और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल श्रवण कुमार यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज की पुष्टि की। फिलहाल उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।थानाध्यक्ष सुनिल  राय ने बताया कि रविवार को राजवंत यादव के प्रार्थना पत्र के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 281, 125(a) और 125(b) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी वाहन और उसके चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *