नीरज श्रीवास्तव सीतापुर।राजयोग सेवा केंद्र ब्रह्मा कुमारीज आत्म अनुभूति भवन का अहमदाबाद गुजरात की सब जोन इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चंद्रिका दीदी व क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा के कर कमलो द्वारा लोकार्पण किया गया। अहमदाबाद गुजरात की सब जोन इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी चंद्रिका दीदी, विधायक निर्मल वर्मा,लखनऊ सब जोन इंचार्ज राजयोगिनी राधा दीदी,राजयोगिनी मंजू दीदी, जानकीपुरम सेवा केंद्र इंचार्ज ब्रह्माकुमारी सुमन दीदी , पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बिसवा सीमा जैन आदि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।ब्रह्माकुमारी चंद्रिका दीदी ने कहा कि यह एक आध्यात्मिक संस्था है आज से 90 वर्ष पूर्व निराकार कृति बिंदु परमपिता परमात्मा ने मनुष्य तंत्र के द्वारा इस कार्य का शुभारंभ किया गया।उन्होंने कहा कि आज संसार में हर व्यक्ति दुखी है और इस बात को लेकर परिवारक के अंदर विषमता व्याप्त है ।जिससे घरों में कलेश डिप्रेशन डायवोर्स आत्महत्या जैसी चीजों को देखा जा रहा है । इसी को दूर करनेक लिए परमपिता ने लोगों को सुखी करने और संसार को नर्क से स्वर्ग बनाने के लिए आध्यात्मिक शिक्षण केंद्र खोल रहे है। मुख्य अतिथि विधायक निर्मल वर्मा ने नवनिर्मित सेवा केंद्र के निर्विघ्न संचालन की कामना करते हुए सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी नंदिनी बहन व ब्रह्माकुमारी शिप्रा बहन को बधाई देते हुए इस आध्यात्मिक कार्य को आगे बढ़ाने हेतु आभार व्यक्त किया। पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बिसवा श्रीमती सीमा जैन, आर एस एस सह जिला प्रचारक विकल्प,मोहित बौद्ध ने भी अपना शुभकामना संदेश दिया। ब्रह्माकुमारी नंदिनी बहन ने सभी भाई बहनों तथा सभी बिसवा निवासियो,सहयोगियों का सहयोग हेतु धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमिला गुप्ता रजनी गुप्ता,निर्मला अभिषेक गुप्ता सहित संस्था से जुड़ी महिलाएं व पुरुष शामिल रहे।