बिजनौर । योगी अनंतयोग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट साकेत कॉलोनी अध्यक्ष योगेश कुमार के द्वारा निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्टीम बाथ मसाज चिकित्सा एक्यूप्रेशर चिकित्सा की गई तथा निशुल्क दवाई वितरण की गई । ट्रस्ट का उद्देश्य बिना दवाई के लोगों को स्वस्थ करना है और यह जन जागरण अभियान चलाकर पूरे राष्ट्र को स्वस्थ करने का कार्य कर रही ट्रस्टका उद्देश्य जनता को जागरूक करना है कि रोग ही न हो और हो जाए तो प्रकृति के द्वारा रोग ठीक करें प्रकृति स्वयं चिकित्सक है । आज उपचार करने वालों में संजीव कुमार राजारामपुर से चंद्र बहादुर थाना कोतवाली बिजनौर से रवि प्रकाश दिल्ली से नोबाहरसिंह पुलिस इंस्पेक्टर बिजनौर से डॉक्टर ब्रजवीर सिंह हेमेंद्र सिंह सेक्रेटरी नूतन काजल सूर्य विवेक इशिका झालू से पुलीका देवेंद्र सिंह बृजेश कुमार ने बिना दवाई के उपचार कराया ।