भदोही। शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने हेतु प्रत्येक शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। आज कोतवाली ज्ञानपुर में जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इसी क्रम में समस्त थानों पर पुलिस टीम द्वारा सम्बंधित थानों पर प्रशासनिक टीम के साथ समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनका निस्तारण राजस्व कर्मियों के साथ उपस्थित रह कर किया गया। जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए पुलिस विभाग से संबंधित समस्त प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा राजस्व विभाग से संबंधित समस्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। जनता के शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। आज आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान कोतवाली ज्ञानपुर पर ए0एस0डी0एम0 ज्ञानपुर शिव प्रकाश, थाना प्रभारी एवं प्रशासनिक टीम की उपस्थिति में थाने पर प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त कुल- 78 (राजस्व विभाग से सम्बंधित 72 व पुलिस-06) प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस विभाग से सम्बन्धित सभी 06 व राजस्व से संबंधित 09 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु व्यापक निर्देश दिए गए। व्यापक निर्देश दिए गए।