नवरात्रि त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना अकबरपुर क्षेत्र में किया गया पैदल गश्त एवं प्रदर्शनी का निरीक्षण।

पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस बल के साथ थाना अकबरपुर क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त की गई। यह गश्त नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए की गई, जिससे त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था सुदृढ़ रहे एवं आम जनमानस में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था का जायजा लिया एवं नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया तथा अधीनस्थ अधिकारियों को नियमित गश्त बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने अकबरपुर में आयोजित प्रदर्शनी (एग्जीबिशन) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदर्शनी स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं आयोजकों तथा उपस्थित नागरिकों से मिलकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरा और प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक  ने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने अथवा 112 आपातकालीन सेवा पर दें। त्यौहारों के दौरान सुरक्षा में जनता का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *