सोनभद्र। करमा ब्लाक के ग्राम पंचायत खुटहानिया में लक्ष्मी गणेश आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया, जो क्लस्टर स्तरीय संघ के सहयोग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित होगा। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह एवं उजागर प्रेरणा स्कूल संघ सरंगा से जुड़ी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिसमें प्रियंका पाण्डेय (अध्यक्ष), अनीता देवी (सचिव), आराधना मौर्या (कोषाध्यक्ष), गीता देवी (अध्यक्ष), प्रियंका सिंह (कोषाध्यक्ष) एवं मधुरिका (सचिव) प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा जगदीश कुमार (मिशन प्रबंधक करमा विकास खंड), ई. प्रकाश पांडेय (संस्थापक, तेजस्वी संगठन न्यास), कन्हैया लाल (पूर्व ग्राम प्रधान), संतोष सिंह (पंचायत मित्र), सीता देवी (समूह सखी) तथा बेचू प्रसाद (प्रशिक्षण मास्टर) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई जैसे हुनर सिखाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में सविता देवी, चिन्ता देवी, सरोज कुमारी, विद्यावती देवी, कौशल्या कुमारी, सरोज देवी, कमलावती देवी, अंजना कुमारी, पूजा कुमारी, निर्मला देवी, जानकी देवी समेत बड़ी संख्या में समूह की सदस्य उपस्थित रहीं।