भवरूपुर में सम्राट अशोक जयंती पर ऐतिहासिक जनसमूह, 3 किमी की भव्य रैली निकली

गाजीपुर। भवरूपुर में सम्राट अशोक महान की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में 100 करोड़ की संख्या में लोगों की उपस्थिति बताई गई और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष देवनाथ कुशवाहा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुधाकर कुशवाहा मौजूद रहे। कार्यक्रम के संरक्षक सेवालाल मौर्य रहे।इसके अलावा बसपा नेता रामजी कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, आयोजक बालकरन कुशवाहा, आदित्य कुशवाहा (जिला पंचायत प्रत्याशी सादात प्रथम), रामवतार कुशवाहा, आयोजक मंडल के अध्यक्ष सुनील कुशवाहा सहित कृष्ण मौर्य, अखिलेश मौर्य, मोहन, तेज प्रताप, पीयूष, काशीनाथ, शिवराज, नंदलाल, प्रमोद, जयराम, पंकज, रामप्रसाद, कमलेश, संतोष, बृजेश, सुधाकर, विनोद, अजीत, शैलेश, सागर, लवकुश, किशन, रितेश, अमन, आदित्य, राजगोपाल, सदानंद, अमित, रोशन लाल, आशीष, डॉ. राम विलास मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुनील कुशवाहा का विशेष सहयोग रहा।जयंती के अवसर पर भव्य रैली भी निकाली गई, जिसमें सम्राट अशोक महान के झंडों के साथ लोगों ने जयकारे लगाते हुए लगभग 3 किलोमीटर तक पदयात्रा की। रैली के दौरान “सम्राट अशोक अमर रहें” और “जय भीम, जय भारत” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह कुशवाहा ने सम्राट अशोक के विचारों को वर्तमान लोकतांत्रिक परिप्रेक्ष्य से जोड़ते हुए कहा कि समाज में एकता, समानता और सभी को साथ लेकर चलने की भावना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।वहीं मुख्य अतिथि राजेश कुशवाहा ने अपने संबोधन में कुशवाहा समाज के गौरवमयी इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सम्राट अशोक के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।अंत में उपस्थित लोगों ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, भाईचारे और ऐतिहासिक गौरव की झलक देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *